चलती ट्रेन में कपड़े बदलने गई थी पत्नी, ढाई महीने के बाद प्रेमी के घर से मिली

शादी के बाद एक बार भी ससुराल नहीं गई महिला को फेसबुक पर हो गया था अन्य युवक से प्यार, रेलवे स्टेशन से भागकर प्रेमी के पास पहुंची महिला

कुछ ही समय पहले मौर्य एक्सप्रेस में से एक महिला के गायब होने की खबर सामने आई थी। महिला के गुमशुदा होने की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी को ढूँढना शुरू किया था। गायब हुई महिला रांची से पति के साथ लखीसराय जा रही थी। हालांकि पुलिस की जांच में महिला का पता चल गया है। जांच में सामने आया की महिला का अपहरण नहीं किया गया था और ना ही वह कई गायब हुई थी। बल्कि वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गोरखपुर भाग गई थी। धनबाद रेलवे पुलिस ने उसे गोरखपुर से बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई की रात मौर्य एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पर पहुंचने के बाद महिला कपड़े बदलने शौचालय गई थी। जिसके बाद वह वापिस अपने डब्बे में नहीं लौटी। महिला के पति ने धनबाद रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लखीसराय निवासी पति अजीत कुमार ने चार-पांच अज्ञात सहयात्रियों पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। महिला के परिजनों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की तो रेलवे पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी और फौरन महिला को वापिस ढूंढ निकाला था।
महिला की शादी 2019 के अंत में एक कंपनी में सेल्समैन अजीत से हुई थी। उसका पति शादी के बाद से उसे ससुराल नहीं ले गया था। इसी बीच फेसबुक पर एक लड़के ने उसकी पत्नी से दोस्ती बधाई थी। फेसबुक पर हुई यह दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इस बीच पति जब उसे पहली बार ससुराल ले जा रहा था और इस बात से उसका प्रेमी नाराज हो गया। इसलिए दोनों ने भाग निकलने का प्लान बनाया। महिला धनबाद स्टेशन से निकली और बस से पहले वाराणसी चली गई। वहां से वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गोरखपुर चली गई। उसके प्रेम प्रसंग के संकेत उसके परिवार वालों को भी थे। इसलिए ससुराल जाते समय उसका मोबाइल सिम निकाल दिया गया, लेकिन वह वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप पर अपने बॉयफ्रेंड के संपर्क में थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ निकाला।