जेल से फरार कैदी को ढूँढने दौड़ती रही पुलिस, अंत में अंदर से ही मिला

जेल से फरार कैदी को ढूँढने दौड़ती रही पुलिस, अंत में अंदर से ही मिला

बेरेक से गायब होने के बाद झाड़ियों में छिपा रहा कैदी, डीआईजी सहित सभी अधिकारी हुये परेशान

उत्तरप्रदेश की बांदा जेल में से एक अजीब और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जेल में से गायब एक कैदी, जिसे पुलिस ने फरार मांग लिया था को ढूँढने के लिए जेल स्टाफ और उच्च अधिकारी के पसीने छुट गए। हालांकि अंत में कैदी जेल के परिसर में से ही मिल आया था। हैरान कर देने वाली इस घटना में कैदी के मिलने के बाद सभी अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, विजय आरख नाम क यह कैदी जिस जेल में गार्डन की देखरेख करने का काम दिया गया था। जहां उसने एक बांस क पेड़ देखा। बांस के पेड़ की मदद से कैदी ने जेल में से भाग जाने क प्लान बनाया और रविवार को अपनी योजना को अंजाम देने के लिए वह बेरेक की छत पर चढ़ गया। बांस की पेड़ की सहायता से कैदी सर्किटदीवाल तो कूद गया पर इस दौरान उसे कमर में चोट आ गई। कमर में आई चोट के कारण वह जेल की मुख्य दीवाल नहीं कूद पाया। पकड़े जाने के और पुलिस द्वारा होने वाली पिटाई के डर से वह जेल के अंदर ही बड़ी झाड़ियों के बीच छिप गया। रविवार से ही वह बिना कुछ खाये-पिये झाड़ियों के बीच पड़ा रहा।  
(Photo Credit : khabarchhe.com)

विजय के बेरेक से गायब हो जाने के बाद बांदा जेल अथॉरिटी ने उसको ढूंढना शुरू किया। पर वह कहीं नहीं मिला। जिसके चलते पुलिस ने विजय को फरार जाहीर किया था। जल्द ही मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक भी पहुँच गई, जिसके चलते डीआईजी सहित सभी उच्च अधिकारी जेल परिसर में पहुँच गए। जहां सभी ने फिर से एक बार जेल कंपाउंड का निरीक्षण करवाया। जहां पुलिस को झाड़ियों के बीच से विजय मिल आया। कैदी के मिल आने के बाद सभी अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि इस तरह से बेरेक से बाहर निकल जाने के बाद कैदी गायब हो जाये और दूसरे दिन मिले इस चीज को लेकर लोगों में तरह-तरह के सवाल उठ रहे है। 
Tags: Banda