पढ़ाई में ध्यान नहीं देने पर माता ने की पुत्र की हत्या, खुद भी कर ली आत्महत्या

पढ़ाई में ध्यान नहीं देने पर माता ने की पुत्र की हत्या, खुद भी कर ली आत्महत्या

ऑनलाइन पढ़ाई में लापरवाही दिखाता था पुत्र, तकिये से मुंह दबाकर की हत्या

महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का बेटा ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर रहा था, जिससे की वह काफी नाराज थी। इसलिए उसने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी और इसके तुरंत बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि घटनास्थल पर से एक सुसाइड नोट भी मिल आई है। 
घटना के दौरान महिला के माता-पिता भी घर पर ही मौजूद थे। पुलिस ने बताया की सुसाइड नोट में महिला ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस द्वारा महिला के खिलाफ इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। नासिक पुलिस के अनुसार, घटना पाथरडी इलाके के साई सिद्धि अपार्टमेंट की है, जहां सोमवार रात को 9:30 बजे 30 साल की शिखा का मृतदेह लटकता मिला। अपनी सुसाइड नोट में महिला ने कबुल किया कि उसने ही अपने पुत्र की हत्या की है। 
महिला के माता-पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल शेख ने कहा कि शाम को करीब 5 बजे के आसपास शिखा ने तकिये से मुंह दबाकर अपने पुत्र की हत्या कर दी थी। जिसके बाद खुद उन्होंने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।