चूहे और साँप की पकड़ा-पकड़ी में बच्चा बाल-बाल बचा, आराम से मोबाइल चला रहा था

चूहे और साँप की पकड़ा-पकड़ी में बच्चा बाल-बाल बचा, आराम से मोबाइल चला रहा था

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है खतरनाक वीडियो

कहते है कि जिस पर भगवान का हाथ हो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और यदि किस्मत में मौत लिखी है तो वह आ ही जाती है। किस्मत में जो कुछ भी लिखा होता है वह जरूर होता है। इसी बात का उदाहरण दिखाता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पान गुमटी में एक लड़का बैठकर आराम से मोबाइल चला रहा था। तभी उसे ऊपर से कुछ आवाजें आई। आवाजें आने के कारण लड़का वहाँ से दूर हट गया। हालांकि इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। जैसे ही लड़का वहाँ से हट जाता है कुछ ही समय में वहाँ ऊपर से एक कोबरा सांप नीचे गिरता था। 
यदि कुछ और समय तक लड़का वहीं बैठा रहता तो शायद वह कोबरा उसके ऊपर ही गिरता और शायद उसे काट भी लेता। अब यह तो सबको विदित है की कोबरा सांप कितना जहरीला होता है और उसका एक ही दंश उसकी जान ले सकती थी। सांप एक चूहे को पकड़ते हुये ऊपर से नीचे आ गिरा था। वीडियो को बीजेपी नेता हीरानंद ने शेयर किया था।