लड़के ने प्लास्टिक की बोतलें बांध दरिया पार लिया लेकिन किनारे पहुंचने पर ये हुआ!

लड़के ने प्लास्टिक की बोतलें बांध दरिया पार लिया लेकिन किनारे पहुंचने पर ये हुआ!

17 मई को मोरक्को द्वारा दी गई थी सीमा पर नियंत्रण, 8000 से भी अधिल लोग छोड़ चुके है मोरक्को

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है। आज कल एक ऐसा ही एक और वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हुआ है। जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाये। दरअसल बुधवार को एक लड़के ने अपनी कमर पर कई सारी प्लास्टिक की खाली बोतल बांधकर समुद्र पार करने की कोशिश की। वह किनारे तक पहुँचने के लिए संघर्ष करता रहा, चिल्लाया, लोगों को आवाज दी और ज़ोर-ज़ोर से रो भी रहा था। उसकी बेबसी उसके चेहरे पर साफ झलक रही थी। कहा जा रहा है कि लड़का स्पेनिश-मोरक्कन सीमा पार कर और स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा में पहुंच गया।
वीडियो में देखा जा सकता है की जब लड़का पानी से बाहर कूदता है और सामने की दीवार से कूदकर शहर में घुसने की कोशिश करता है, तो वहां मौजूद स्पेनिश सैनिक उसे गिरफ्तार कर लेते है। लड़का कह रहा है कि वह मोरक्को लौटने के बजाय मरना पसंद करेगा। यह बच्चा उन 8,000 पर्यटकों में से एक है जो मोरक्को से सेउटा के लिए रवाना हुए थे। युवक को अपने साथ ले जाने वाले स्पेनिश सैनिक राशिद मोहम्मद अल-मेसौई ने कहा कि वह कह रहा था कि वह वापस नहीं जाना चाहता। मोरक्को में इसका कोई नहीं है। उसे कोई चिंता नहीं है कि वह ठंड से मर जाएगा, वह मरना चुन लेगा, लेकिन वह मोरक्को नहीं लौटेगा। मैंने कभी इतने छोटे लड़के को ऐसा कहते नहीं सुना।"
आपको बता दें कि 17 मई को मोरक्को ने अपनी सीमा पर अपने नियंत्रण में ढील दी और सीमा पार करने के इच्छुक लोगों ने इस मौके का फायदा उठाया। लेकिन सेउटा पहुंचने पर स्पेनिश सैनिकों ने उन्हें पकड़ लिया। वास्तव में, स्पेन मोरक्को में रहने वाले नागरिकों को शरणार्थी का दर्जा नहीं देता है। मात्र मोरक्को से आए निराधार बालकों को सरकार का सहारा मिलता है। बता दे की मोरक्को के एक विद्रोही नेता को इलाज के लिए स्पेन के एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई है।
Tags: Spain