दुष्कर्म के आरोपी ने किया भागने का प्रयत्न तो पुलिस ने मारी गोली

दुष्कर्म के आरोपी ने किया भागने का प्रयत्न तो पुलिस ने मारी गोली

आरोपी को लेकर युवती का फोन ढूँढने गई थी पुलिस, अस्पताल में भर्ती

आसाम के कोकराझार में दुष्कर्म के एक आरोपी ने पुलिस की पकड़ में भागने का प्रयास किया था, जिस दौरान पुलिस ने उसको गोली मार दी होने की घटना सामने आई है। आरोपी फोरिझुल रहमान दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म और ह्त्या के केस के हिरासत में लिया गया था। 
हिरासत में लिए गए आरोपी को दोनों नाबालिग में से एक का फोन ढूंढने के लिए उसे साथ में लेजर जंगल गई थी, जहां आरोपी ने पुलिस पर हमला कर वहाँ से भागने के प्रयास किया था। जिसकी जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फोरिजुल के पैर में गोली मारी थी। जिसके चलते वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा था। हालांकि आरोपी द्वारा किए गए हमले में एक पुलिस कर्मचारी भी घायल हुआ था। 
आसाम पुलिस के स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने भी इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी, जिस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। फिलहाल आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल किया गया है। 
Tags: Assam