हैरतअंगेज: एक महीने पहले ही बने सबसे अधिक बच्चें पैदा करने के रिकॉर्ड को इस महिला ने तोड़ा

हैरतअंगेज: एक महीने पहले ही बने सबसे अधिक बच्चें पैदा करने के रिकॉर्ड को इस महिला ने तोड़ा

महिला ने दिया सात लड़कों और तीन लड़कियों समेत एक साथ दस बच्चों को जन्म

आपने किसी गर्भवती महिला को एक या दो या चार बच्चों को जन्म देते हुए देखा या सुना होगा। अगर आपको कहा जाए कि किसी महिला ने एक साथ छः या सात या आठ बच्चों को एक साथ जन्म दिया हो तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामा साउथ अफ्रीका में सामने आया है जहां पर एक महिला ने एक साथ एक या दो या चार नहीं बल्कि 10 बच्चों को जन्म देकर ना सिर्फ सबको चौंका दिया बल्कि एक नया ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे भी हैरानी वाली बात ये हैं कि इससे पहले सर्वाधिक बच्चें पैदा करने का रिकॉर्ड पिछले महीने ही प्रेगनेंसी से सबसे ज्यादा बच्चोंी को जन्म देने का रिकॉर्ड मोरक्को में माली की हलीमा सिसी नाम की महिला ने बनाया था। हलीमा सिसी ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
(Photo : Aajtak.in)
आपको बता दें कि 7 जून को 37 साल की गोसियामी धमारा सिटहोल नाम की महिला ऑपरेशन के बाद कुल 10 बच्चों को जन्म दिया। पैदा हुए सभी बच्चों में से सात लड़के और तीन लड़कियां है। जन्करोई के अनुसार गर्भवती सिटहोल के पति को आठ बच्चों के पैदा होने की उम्मीद थी जबकि डॉक्टर्स को कुल छः बच्चों की उम्मीद थी। ऐसे में जांच के दौरान कुछ बच्चों का पता नहीं चल पाया था। डॉक्टर्स का कहना है कि वो शायद कुछ बच्चे दूसरी ट्यूब में फंस गए थे इसलिए उनका पता नहीं चल पाया। फिलहाल दंपति एक साथ 10 बच्चों के पैदा होने से बेहद खुश हैं और परिवार में जश्न का माहौल है। 
पहले से ही जुड़वा बच्चों की मां सिथोले ने सोमवार को सिजेरियन द्वारा सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया। यह प्रेगनेंसी उनके लिए आसान नहीं थी, क्योंकि इस दौरान उन्हेंी पैर में दर्द और हार्टबर्न जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अपनी हाई-रिस्क  प्रेगनेंसी को देखते हुए उन्होंंने बच्चों को लेकर चिंता भी जताई थी। हालांकि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से काम किया और सभी बच्चों को बचाने में कामयाब रहे।
(Photo : aajtak.in)
न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबित, सिथोल के सभी नवजात बच्चे जीवित हैं और अगले कुछ महीने वे इन्क्यूबेटर्स में ही रहेंगे। सिथोल के पति तेबोहो त्सोतेत्सी ने कहा कि वह बच्चोंह के जन्म से खुश और भावुक दोनों हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मई महीने की शुरुआत में माली की एक महिला हलीमा सिसी ने पांच लड़कियों और चार लड़कों को समेत नौ बच्चों को जन्म दिया था।