सूरत : दो अज्ञात सिविल अस्पताल आये और युवती को बेहोश छोड़ गायब हो गये, हुई मौत

सूरत : दो अज्ञात सिविल अस्पताल आये और युवती को बेहोश छोड़ गायब हो गये, हुई मौत

बुधवार दोपहर एक बजे की घटना, पुलिस ने घर वालों को ढूँढना शुरू किया

सूरत के सिविल हॉस्पिटल के ट्रोमा सेन्टर  में बुधवार को दो अजनबी एक महिला को अचेत अवस्था में लेकर आए थे और महिला को वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। कुछ देर के बाद महिला नहीं बची। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को 1:00 बजे के करीब दो  अजनबी  शख़्स  एक  महिला पिंकी को बेहोशी की हालत लेकर आए  थे।  इसके बाद पिंकी को वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में पुलिस स्टेशन में जानकारी दी गई है। पुलिस ने पिंकी के पोस्टमार्टम के कार्यवाही करने के पहले उसके परिवार जनों को ढूंढने का प्रयास शुरू किया था लेकिन पिंकी के परिवार जनों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस भी पिंकी के परिवार वालों को लेकर असमंजस में है। 
हालांकि पोस्टमार्टम के बाद पिंकी के साथ कुछ नहीं होने की जानकारी आई। हालांकि पिंकी को छोड़कर जाने वाले कौन है इस बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। लोगों का कहना है कि शायद वह लोग डर के मारे भाग गए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि गड़बड़ हो सकती है। इसलिए वह लोग पुलिस के डर के मारे इस लड़की को छोड़ कर चले गए।
Tags: Deadbody