सूरत : पहली कक्षा का ये होनहार बच्चा उलटा लटक कर गणित की पहेलियां सोल्व करता है, रिकॉर्ड भी अपने नाम किया!

सूरत : पहली कक्षा का ये होनहार बच्चा उलटा लटक कर गणित की पहेलियां सोल्व करता है, रिकॉर्ड भी अपने नाम किया!

सूरत में कक्षा एक में पढ़ने वाला बच्चा जिसने अंकों के साथ करामात करने में ऐसा हुनर हासिल किया है कि वह उलटे लटक कर गणित के प्रश्न सोल्व करता है

कियान ने कारनामा इसलिये कर सका क्योंकि उसने कोरोना के लॉकडाउन काल का सदउपयोग किया
गणित एक ऐसा विषय है जिसमें अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन जिनको अंकों के साथ खेलने का जुनून सवार हो जाता है, उनके लिये ये विषय काफी रोचक बन जाता है। सूरत में कक्षा एक में पढ़ने वाला एक ऐसा ही बच्चा है जिसने अंकों के साथ करामात करने में ऐसा हुनर हासिल किया है कि वह उलटे लटक कर गणित के प्रश्न सोल्व करता है। जी हां, सूरत के सिटीलाइट क्षेत्र में आर्नव एपार्टमेंट में रहने वाला कियान जैन एक ऐसा ही होनहार बालक है जिसने छोटी उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। सात वर्षीय कियान ने ये उपलब्धि सिंगल डिजिट अंकों की तेजी से गिनती करने की श्रेणी में हासिल की है। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कियान की खासियत यह है कि वह उलटा लटक कर चंद पलों में बड़े-बड़े अंकों की गणना कर लेता है। कियान ने कारनामा इसलिये कर सका क्योंकि उसने कोरोना के लॉकडाउन काल का सदउपयोग किया। उसने लॉकडाउन के दौरान ऐकेकस की क्लासें शुरू कर दी। उसने टीवी या मोबाइल में रूचि लेने के बजाय गणित की पहे‌लियां सोल्व करने में मन लगाया। आज स्थिति यह है कि पहली कक्षा में होने के बावजूद वह तीसरी-चौथी कक्षा की गिनतियां कर लेता है। एक बार खेल-खेल में उसने उलटे लटकर एबेकस गणित की पहेली सुलझायी। फिर क्या था, उसका उसी में मन लग गया और अब इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम पाकर ऐसा करने वाला वह पहला बच्चा बन गया है। बता दें कि उसने अहमदाबाद में टाइक्वोंडो में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक भी हासिल किया हुआ है।

Tags: