सूरत : ब्रेनडेड सुरक्षा गार्ड का अंग दान, 80 मिनट में अहमदाबाद में हृदय प्रत्यारोपण किया गया

सूरत :  ब्रेनडेड सुरक्षा गार्ड का अंग दान, 80 मिनट में अहमदाबाद में हृदय प्रत्यारोपण किया गया

सूरत में सुरक्षा गार्ड का सडक दुर्घटना के दौरान ब्रेनडेड होने पर परिवार के सदस्यों ने अंगदान का निर्णय लेने से चार लोगों को नया जीवन प्रदान किया गया।

जाम खंभालिया निवासी 22 वर्षीय युवक का अहमदाबाद के अस्पताल में हृदय प्रत्यारोपण 
ओएनजीसी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत झारखंड के रहने वाले ब्रेनडेड शैलेश हरिहर सिंह के परिवार ने चार लोगों को जिंदा करके मानवता की खुशबू फैलाते हुए  दिल, दो किडनी और एक लीवर दान किया है। सूरत से अहमदाबाद तक की 285 किमी की दूरी 80 मिनट में  तय करके अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में जाम खंभालिया निवासी 22 वर्षीय युवक में हृदय प्रत्यारोपण किया गया। युवक पिछले दो साल से हृदय रोग से पीड़ित था और पिछले तीन महीनों में उसकी हृदय गति 5 से 10 प्रतिशत हो गई थी। जिसे हृदय प्रत्यारोपण से नई जिंदगी मिली है। शैलेश सिंह को 9 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में मस्तिष्क की गंभीर चोटों के बाद सूरत के न्यू सिविल अस्पताल और बाद में सनशाइन ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद 16 जुलाई को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया और उनकी पत्नी सीमा और उनके भाइयों ने शैलेश सिंह के अंगों को दान करने का फैसला किया। डोनेट लाइफ के जरिए शैलेश सिंह का दिल, दो किडनी और एक लीवर डोनेट किया गया। जिसके जरिए चार जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दिया गया।
Tags: