સુરત :અડાજણ વિસ્તારમાં સીએનજી પંપ પર રીક્ષામાં લાગી આગ
— ConnectGujarat (@ConnectGujarat) March 27, 2021
રિક્ષામાં ગેસ ભરવામાં આવતો હતો
ગેસ ભરતા અચાનક આગ ફાટી નીકળી
આગ લાગતા દોડધામ મચી
ઘટનાની જાણ ફાયર વિભાગને થતાં દોડી આવી
રીક્ષા લાગેલી આગ પર કાબુ મેડ્યો#Surat #CGNews pic.twitter.com/JQJ1IRu95b
सूरत : CNG पर पर गैस भरवा रहे ऑटो रिक्शा में अचानक लग गई आग, देखें वीडियो
By Loktej
On
गैस भरवाते समय रिक्शा में लगी आग, कोई जानहानी नहीं
सूरत के अड़ाजन विस्तार में स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक बड़ी दुर्घटना टली थी। जिसमें सहज सुपर स्टोर के पास आए एक CNG पंप पर गेस भरवाने गए एक रिक्शा चालक की रिक्शा जल कर खाक हो गई थी। आग लगने के साथ ही लोगों में अफरातफरी का माहौल मच गया था।
कर्मचारियों ने किया फायर सेफ़्टी के साधनों का इस्तेमाल पर नहीं बुझी आग
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सहज सुपर स्टोर के नजदीक ही स्थित आए सीएनजी पंप पर एक रिक्शा में जब सीएनजी भरा जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। गेस पंप के संचालको और कर्मचारियों ने फायर सेफ़्टी इन्स्ट्रुमेंट का इस्तेमाल कर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया था। पर आग इतनी भयानक थी की इन साधनों के उपयोग से भी काबू में नहीं आई।
दमकल की गाडियाँ मौके पर पहुंची
इसके बाद तुरंत ही फायर स्टेशन को जानकारी दी गई थी। इसके चलते अड़ाजन और मोरा भागल फायर स्टेशन की दमकल की गाडियाँ तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची थी। सद्भाग्य से पूरी घटना में किसी की भी जान नहीं गई थी। हालांकि दमकल की गाडियाँ पहुँचती उसके पहले ही रिक्शा पूरी तरह से जलकर खाक हो आई थी। घटना के चलते कुछ देर के लिए समग्र इलाके में भय का माहौल बन गया था।
Tags: 0