अजीबोगरीब : जब एक डोल्फिन को हुआ एक लड़की से प्यार, दोनों के बीच बना संबंध और रिश्ता टूटने पर डोल्फिन ने की आत्महत्या

अजीबोगरीब : जब एक डोल्फिन को हुआ एक लड़की से प्यार, दोनों के बीच बना संबंध और रिश्ता टूटने पर डोल्फिन ने की आत्महत्या

ये है अविश्वसनीय लगने वाली कहानी के पीछे की हकीकत, नासा के एक परियोजना के तहत हुआ था सब

दुनिया में ऐसे कई अविश्वसनीय मामले हैं जिनके बारे में एक बार जानकर या सुनकर हम विश्वास नहीं करते। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। इस अनोखी प्रेम कहानी में ऐसा बताया जा रहा है कि एक महिला ने डॉल्फ़िन के साथ यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं महिला के साथ प्रेम-संबंध के खत्म होने के बाद डॉल्फिन ने सदमे में आत्महत्या भी कर ली।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 1960 के दशक की शुरुआत में हुई थी। उस समय, नासा ने डॉल्फ़िन के साथ संवाद करने के लिए मार्गारेट लवेट नाम की एक युवती के साथ भागीदारी की थी। इस योजना का मकसद यह पता लगाना था कि डॉल्फिन का दिमाग किस तरह संचालित होता है और यह इंसान के दिमाग की अपेक्षा कितना ताकतवर होता है। वैज्ञानिकों का मानना था कि यह जानकर कि बुद्धिमान प्रजातियां एक दूसरे के साथ कैसे संवाद करती हैं, लोग जानवरों के साथ संवाद करने की तकनीक विकसित कर सकते हैं। यही कारण है कि 20 वर्षीय मार्गारेट डॉल्फिन न्यूरोसाइंटिस्ट जॉन लिली के साथ काम करने के लिए एक रोमांचक परियोजना मं  शामिल हो गई। इस परियोजना के लिए उन्हें सेंट थॉमस कैरिबियन द्वीप पर रखा गया था।
इस बारे में मार्गारेट ने बताया कि उनके साथ एक नहीं बल्कि पीटर, पामेला और सीसी नाम की तीन डॉल्फ़िन थीं। इसमें पामेला सबसे बड़ी थीं। मार्गारेट के अनुसार पामेला बहुत शर्मीली और डरपोक थी। जबकि पीटर छोटा और थोड़ा शरारती था। पीटर और मार्गारेट के बीच एक अनोखा बंधन विकसित हुआ। यही कारण है कि जब मार्गारेट किसी और डॉल्फ़िन के साथ अधिक समय बिताती तो पीटर को जलन होती। इसका कारण था कि शायद पीटर को मार्गारेट से प्यार हो गया था। दोनों के बीच संबंध इतने गहरे हो गए कि उनके बीच एक रिश्ता विकसित हो गया।
मार्गारेट ने बताया कि पीटर को उनकी शारीरिक रचना में बहुत दिलचस्पी थी। जब वो कही बैठी होती और उनका पैर पानी में होता तो वह ऊपर आकर उनकी पीठ को देखता।जानकारी के अनुसार, जब पीटर अत्यधिक उत्तेजित होता गया तो मार्गारेट शारीरिक रूप से राहत दिया करती लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जब मार्गारेट और पीटर का संबंध ख़त्म हो गया तो इससे उसका दिल टूट गया और पीटर ने आत्महत्या कर ली।
Tags: Feature