अजीबोगरीब: ब्रिटेन में एक महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नहीं थी गर्भवती होने की जानकारी

अजीबोगरीब: ब्रिटेन में एक महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नहीं थी गर्भवती होने की जानकारी

40 साल की लिसा ने एक यूट्यूब चैनल पर साझा की अपनी कहानी, शादी से ठीक तीन दिन पहले बनी माँ

अगर कोई महिला कहे कि वो गर्भवती रही और उसे पता ही ना चला हो तो सुनने में कितना अजीब लगेगा। अपने आप में अजीब लगने वाला ऐसा ही मामला ब्रिटेन में सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपनी शादी के तीन दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन सबसे बड़ी बात ये कि उसे खुद ही नहीं पता था कि वो गर्भवती है। अब महिला ने अपनी इस कहानी को खुद लोगों के सामने शेयर किया है और बताया है कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह गर्भवती भी है।
जानकारी के अनुसार 40 साल की लिसा ने अपनी कहानी एक यूट्यूब चैनल पर साझा करते हुए बताया कि अपनी उम्र को देखते हुए उसके मान लिया था कि वो मां नहीं बन सकती, लेकिन शादी के तीन दिन पहले अचानक प्रसव पीड़ा होने के बाद जब उसे आपातकालीन हालत में अस्पताल ले जाया गया तो उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। लिसा ने आगे बताया कई जब वो बाथरूम में जाँच के लिए गई तो वह खून से लथपथ हो गई और उन्हें समझ आ गया कि सब कुछ सामान्य नहीं है।
अपनी स्थति के बारे में ना पता होने के बारे में लिसा ने बताया कि दो महीने तक पीरियड नहीं आने के बाद जब उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो परिणाम निगेटिव था। इसके बाद चार महीने तक पीरियड नहीं होने के बाद दूसरा टेस्ट किया और इस बार भी परिणाम निगेटिव आया। साथ ही लिसा ने बताया कि उनका वजन कम होने लगा था। इसके अलावा उन्हें प्रेग्नेंसी से जुड़े कोई भी सामान्य लक्षण नहीं थे, जिसमें जी मिचलाना या स्तनों में दर्द होना शामिल है।
लिसा ने आगे बताया कि वो अपने साथी जेसन से शादी करने वाली थी। शादी से ठीक तीन दिन पहले वो खून से लथपथ हो गई। जो सामान्य नहीं है। इसके बाद जेसन अपनी होने वाली पत्नी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसका गर्भपात हो गया है। जब लिसा ने बताया कि वह गर्भवती नहीं है तो डॉक्टरों ने जांच की। जांच के बाद पता चला कि वह करीब 28 से 30 सप्ताह यानी करीब 7 महीने की गर्भवती है। इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि लिसा प्लेसेंटा टूटने की वजह से ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है। ऐसा तब होता है जब प्लेसेंटा समय से पहले गर्भाशय से अलग हो जाता है।
मेडिकल भाषा में प्लेसेंटा टूटने का मतलब था कि बच्चा जल्द ही अपनी मां के जरिए खून की आपूर्ति को खोने वाला था। इसलिए डॉक्टरों ने आपातकालीन सी-सेक्शन किया और प्रीमेच्योर बच्चे को बाहर निकाला। जन्म के समय बच्चे का वजन सिर्फ 4 lbs 4 ounces यानी करीब 1.92 किलोग्राम था। आपको बता दें कि प्रीमैच्योर डिलीवरी की वजह से उनके बच्चे को कई हफ्ते तक डॉक्टरों ने गहन देखभाल में रखा गया। वहीं उनके पति जेसन ने बताया कि यह एक सदमा जैसा था।