खेल : फ्रेंडली मैच के लिए भारतीय अंडर-१७ महिला फुटबॉल टीम स्पेन रवाना

वर्ल्ड कप की तैयारी के अनुरूप खेला जाएगा ये मैच

भारत में 11 अक्टूबर से होने वाले अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप के पहले विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम अगले हफ्ते दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए स्पेन के लिए रवाना हो गई है।

आपको बता दें कि इस बारे में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने ट्विटर पर जानकारी साझा की है। स्पेन में पहले मैच में भारत का सामना स्वीडन से होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने ट्विटर पर अपने एक ट्वीट द्वारा बताया कि भारत के लिए यह मैच 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे विश्व कप की तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है।

अंडर-17 भारतीय टीम:


गोलकीपर: मेलोडी चानू केशम, मोनालिसा देवी, अंजलि मुंडा
डिफेंडर: अस्तम उरांव, ग्लेडिस जेड, काजल, नकिता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, सिल्की देवी, निकिता जूड
मिडफील्डर: बबीना देवी, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह
फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम, नेहा, रजिया देवी, शेलिया देवी, काजोल डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा तिर्की