प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बना वैक्सीनेशन का खास रिकॉर्ड, शाम 5 बजे तक लगे 2 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन

देश भर में तकरीबन 58 करोड़ से अधिक लोगों ने लिया कम से कम सिंगल डोज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरों द्वारा देशभर में खास अभियान शुरू किया गया था। देशभर में दोपहर 1:35 बजे तक ही 1 करोड़ से अधिक लोगों को टीका दे दिया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार लोगों को कोरोना टीका लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिन में कोरोना वैक्सीनेशन के सभी रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 2 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, भारत समग्र विश्व में सबसे अधिक लोगों को कोरोना का सिंगल डोज़ देने वाला देश बन गया है। देश में 62 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक डोज़ दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के अनुसार, अब तक भारत में 77 करोड़ 24 लाख 25 हजार 744 डोज़ दिये गए है। जिसमें से 58 करोड़ 26 लाख 6 हजार 905 लोगों ने कम से कम एक डोज़ लिया है, जबकि 18 करोड़ 98 लाख 18 हजार 389 लोगों ने दोनों डोज़ लगवा लिए है।
देश के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने ट्वीट कर के जानकारी दी की शाम 5 बजे तक 2 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए है। केन्द्रीय मंत्री ने अपना एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इस अद्भुत सिद्धि के लिए उन्हें धन्यवाद व्यक्त करके उन्हें मिठाई बाँट रहे थे। उल्लेखनीय है की इसके पहले 31 अगस्त को पूरे देश में 1.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन का डोज़ लगाया गया था तथा 27 अगस्त को ही पूरे देश में 1 करोड़ लोगों को कोरोना टीका दिया गया था। भारत सरकार द्वारा दिवाली से पहले सभी देशवासियों को कोरोना वैक्सीनेटेड करने का अभियान शुरू किया गया है।
Tags: India