सोशल मीडिया : इस नन्हे उस्ताद को पियानो बजाता देख हैरान रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया : इस नन्हे उस्ताद को पियानो बजाता देख हैरान रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में अल्बर्टो कार्टुसिया सिंगोला नाम के एक लड़के को पियानो पर मोजार्ट बजाते हुए देख दर्शक चकित

संगीत किस व्यक्ति को पसंद नहीं होता। अधिकांश लोग बचपन से ही संगीत से प्यार करते हैं। कुछ बच्चे कम उम्र से ही इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला कर लेते हैं। जबकि कुछ संगीत के क्षेत्र में अपने शौक के लिए जाते हैं। कुछ लोग गाकर और कुछ लोग वाद्य यंत्र बजाकर लोगों को आकर्षित करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई बच्चा कम उम्र में ही संगीत सीख लेता है तो उसके दिमाग का अच्छा विकास होता है। इसलिए यदि कोई बच्चा बचपन में रुचि रखता है तो उसे संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बच्चे का संगीत के प्रति अनोखा प्रेम देखने को मिला।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में अल्बर्टो कार्टुसिया सिंगोला नाम के एक लड़के को पियानो पर मोजार्ट बजाते हुए देख दर्शकों को चकित करते हुए देखा जा सकता है। छोटा लड़का मशीन से भी तेज पियानो पर हाथ घुमाता है, लोग बस उसे घूरते रहते हैं। लोगों ने उसके चौंकाने वाले प्रदर्शन को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिस्टोरिक वीड्स नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने वीडियो साझा किया और लिखा, "5 वर्षीय अल्बर्टो कार्तुकिया सिंगोला मोजार्ट द्वारा एक पीस का प्रदर्शन, इसका आनंद लें।" वीडियो वायरल हो गया है और लोग उनके टैलेंट को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शास्त्रीय संगीत में पारंगत 5 साल का बच्चा अपना बचपन खो चुका है। एक अन्य ने लिखा, 'इस प्रदर्शन में कितना आत्मविश्वास और संयम है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ लोग खूबसूरत तोहफे लेकर पैदा होते हैं।'