सोशल मीडिया : वायरल हो रहा शादी का वीडियो, 37वीं बार दूल्हा बना है ये शख्स

सोशल मीडिया : वायरल हो रहा शादी का वीडियो, 37वीं बार दूल्हा बना है ये शख्स

इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर आये दिन कई ऐसे मजेदार वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और मजा भी आता है। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान-परेशान कर देने वाला पर मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों ना केवल लोगों को हैरान कर दिया है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि ऐसा सच में हो सकता है? दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक शख्स ने अपने पूरे परिवार के सामने 37वीं बार शादी की है।
आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बुजुर्ग शादी कर रहा है। पहली नजर में शादी नॉर्मल लग रही ये शादी की सच्चाई सामने आने पर लोग हैरान रह गए। दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा यह बुजुर्ग 37वीं बार दूल्हा बना है। इससे पहले उन्होंने 36 शादी की है। जिससे उन्हें कई बच्चे और पोते-पोतियां हैं
आपको बता दें कि ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ 28 बीवी, 135 बच्चे और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं बार यह शख्स शादी कर रहा है। काफी बहादूर है यह आदमी।’ अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक इस वीडियो को दो हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।