सोशल मीडिया : आनंद महिंद्रा को पसंद हैं ये वाला फुटबॉल लीग, देखिये शानदार शॉट

सोशल मीडिया : आनंद महिंद्रा को पसंद हैं ये वाला फुटबॉल लीग, देखिये शानदार शॉट

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।  महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स को लेका चर्चा में रहते है। आनंद महिंद्रा अक्सर लोगों की मदद और कलात्मक विचारों को सराहना भी करते हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर सनसेट की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो पोस्ट वायरल हो रहा हैं।
आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने को पोस्ट साझा की है वो दरअसल तीन तस्वीरों का कोलाज है। इस तस्वीर का मुख्य विचार सूर्यास्त के समय खेलते हुए बच्चें और उनकी निश्चलता है। इस तस्वीर के सहारे आनंद महिंद्रा ने कलात्मकता को बढ़ावा दिया है। इस तस्वीर में तीन बच्चे फुटबॉल खेलते नजर आ रहे है। खास बात है कि इसमें बच्चे सूरज के सहारे खेलते नजर आ रहे है। तीनों तस्वीरों में एक अद्भुत ही खेल का नजारा देखने को मिल रहा हैं। आनंद महिंद्रा ने पोस्ट के साथ लिखा ‘दुनिया का एक मात्र फुटबॉल लीग जिसे मैंने फॉलो करता हूँ! प्रीमियर सोलर लीग” 
इस पोस्ट को लोग बहुत पसंद कर रहे है। इस पोस्ट को अब तक लगभग ४३ हजार लाइक्स मिल चुके है। जबकि लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।