सोशल मीडिया :कोरोना काल में एक बाल वैज्ञानिक ने खोजा न्यूटन का चौथा नियम, पढ़कर खुश हो जायेंगे आप

सोशल मीडिया :कोरोना काल में एक बाल वैज्ञानिक ने खोजा न्यूटन का चौथा नियम, पढ़कर खुश हो जायेंगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एक बच्चे ने न्यूटन का चौथा नियम समझाने की कोशिश की है. तस्वीर देख लोग बोले- ‘ये है नोबेल पुरस्कार का प्रबल दावेदार’

अगर आपने विज्ञान पढ़ा है और आपको भौतिकी की जानकारी है तो आप महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के बारे में जानते होंगे। न्यूटन ने भौतिकी के लिए बहुत सी खोज की है और बहुत से नियम दिए है। इनमे से गति के तीन नियम बहुत ही क्रन्तिकारी है। इन्हें न्यूटन की गति के तीन नियम कहे जाते है और न्यूटन द्वारा दिए इन नियमों ने विज्ञान के क्षेत्र में चमत्कारी परिवर्तन किया। लेकिन अब इतने सालों बाद न्यूटन का चौथा नियम सामने आया है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में सबसे अधिक नुकसान बच्चों की पढ़ाई का हुआ। लगातार दो साल बच्चों की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी और अब इस साल भी कोरोना के नए वेरियंट्स के चलते बढ़ते मामले के मामलों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर ऐसा ही कुछ होगा।
ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें न्यूटन के चौथे नियम की बात की जा रही है। वायरल हो रही तस्वीर को देखकर लग रहा है जैसे इस नियम को किसी बच्चे ने लिखा है। आर्टिकल की शुरुआत कोविड को केंद्र में रखकर की है, जिसमें बच्चे ने लिखा, ‘जब कोरोना बढ़ता है पढ़ाई घटती है, और जब कोरोना घटता है तब पढ़ाई बढ़ती है। अर्थात कोरोना पढ़ाई का व्युत्क्रमानुपाती होता है। बच्चे ने इसे एक आसान सूत्र के रूप में समझाया है।
बता दें कि वायरल हो रही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर आईएएस अवनीश शरण ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक लाइक्स और 1.5 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोग इस पर प्रतिक्रिया लिखकर अपनी अपनी राय दे रहे है। सोशल मीडिया पर लोगों को ये नया नियम बहुत भा रह है। कुछ लोग तो इस बच्चे ले किये नोबल पुरस्कार की मांग कर रहे है।