कॉंग्रेस को झटका, इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन

कॉंग्रेस को झटका, इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन

पिछले कई समय से हाईकमांड से थे नाराज, पूर्व दिग्गज कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद के पुत्र है जितिन प्रसाद

पिछले कई दिनों से चल रही अफवाओं और कयासबाजी के बाद कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद आज अपनी पार्टी छोड़कर भ्जपा में शामिल हो गए है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बता दे की जितिन प्रसाद पिछले कई समय से पार्टी के आलाकमान से नाराज थे। 
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद और और प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ने ट्वीट किया था कि आज कोई बड़ी हस्ती पार्टी में शामिल हो सकती है। जितिन प्रसाद पिछले कई समय से पार्टी के आलाकमान से नाराज थे। खुद को कांग्रेस में अहमियत न मिलने के कारण जितिन काफी नाराज थे। इसके अलावा वह यूपी कांग्रेस के कुछ नेताओं से भी नाराज थे। इस बारे में उन्होंने कई बार आलाकमान में शिकायत भी कि थी। पर हाईकमांड ने उनकी बात नहीं सुनी थी। जिसके चलते उन्होंने बीजेपी के साथ जुडने का निर्णय लिया था। 
जितिन प्रसाद कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद के नेता है। जितेंद्र प्रसाद राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हाराव के राजीनैतिक सलाहकार भी रह चुके है।  उन्होंने  साल 2000 में उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था, पर उसे वह हार गए थे। इसके बाद साल 2001 में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद जितिन प्रसाद ने उनकी विरासत संभाली थी। 
साल 2001 में वह इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़ गए थे, इसके बाद साल 2004 में जितिन प्रसाद वह शाहजहांपुर से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री बना गया था। जितिन प्रसाद मंत्री बनाने वाले सबसे युवा चहरों में से एक थे। बता दे की जितिन प्रसाद के अलावा और भी कई अन्य नेता आलाकमान से नाराज चल रहे है।