नाईटी पहन कर पोछा लगाते सपना चौधरी का वीडियो प्रशंसकों में वायरल

नाईटी पहन कर पोछा लगाते सपना चौधरी का वीडियो प्रशंसकों में वायरल

सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रीय हैं सपना चौधरी

सपना चौधरी के फैन्स सिर्फ हरियाणा तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके डांस के दीवाने देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए हैं। सपना जब भी अपना डांस दिखाती हैं तो दर्शक भी उनके साथ गाने की थाप पर थिरकने लगते हैं। मंच पर सपना का डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ होती है। अब रानी सपना चौधरी का हरियाणवी डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें सपना चौधरी देसी अंदाज में अपने घर की पोछा लगाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने घर की सफाई करती नजर आ रही हैं।
पोछा लगाने के दौरान अपने टीवी पर गाना बजाया है। सपना का ये वो गाना है जो हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना है 'घुंघरू टूट जावेगा'। सपना चौधरी का बेटा बिस्तर पर है। वीडियो में उनके बेटे के पैर भी नजर आ रहे हैं। हरियाणवी सपना चौधरी अपने ठेठ देसी अंदाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
सपना चौधरी जब अपने ही अंदाज में हरियाणवी गाने पर डांस करती हैं तो उनका डांस देख दर्शक भी कांपने लगते हैं। वह अपने स्टाइल और डांस से अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लॉकडाउन के दौरान उनके घर का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।