'बसपन का प्यार' वाले सहदेव को आया होश, जानिए क्या कह रहे हैं डॉक्टर

'बसपन का प्यार' वाले सहदेव को आया होश, जानिए क्या कह रहे हैं डॉक्टर

सहदेव को आया होश, सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था

कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक गाना हर तरफ छाया था। वो गाना था ‘बसपन का प्यार’। जिसके सहारे इसे गाने वाले सहदेव दिरदो को रातोंरात देशभर में प्रसिद्ध हो गए। हालांकि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव मंगलवार को सुकमा के पास दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सहदेव के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद सहदेव को सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। फिलहाल सहदेव अभी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी सेहत को लेकर जो खबर मिल रही है वह ये कि उन्हें होश आ गया है और अब उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।
आपको बता दें कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सहदेव की मदद के लिए सिंगर-रैपर बादशाह से लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आगे आए थे। बादशाह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वह बेहोश है, अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’ इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी सहदेव के लिए ढेर सारे पोस्ट किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, सहदेऴ को देर रात होश आ गया है। अब वह खतरे से बाहर है। हादसे के बाद इलाज शुरू होने तक करीब 5 घंटे तक बेहोश रहे सहदेव के बारे में मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया है कि उसे होश आ चुका हैं और वह अब बातचीत करने की हालत में हैं। सहदेव के सीटी स्कैन और अन्य टेस्ट भी कराए गए हैं। सामने आ रही जानकारी के अनुसार  सहदेव की सेहत में सुधार होने से उन्हें रायपुर या विशाखापट्टनम रेफर करने की कोई जरूरत नहीं है।
Tags: Feature