रूस : कल से शुरू होने जा रहा सैन्य अभ्यास, भारत समेत 17 देश लेंगे हिस्सा

मई 2020 में गलवान घाटी हिंसक झड़प के बाद पहली बार भारत और चीन की सेनाएं एक-दूसरे के साथ करेंगी अभ्यास

रूस में कल से बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास होने जा रहा है जिसमे भारत समेत 17 देशों के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। आपको बता दें कि 3 सितंबर से 16 सितंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में भारत, चीन, पाकिस्तान, दक्षिण एशिया के 17 देशों की सेनाएं अपनी ताकत दिखाएंगी और इसके लिए इन देशों की सेना पहले ही रूस पहुंच चुकी है.
इससे पहले भारतीय सेना ने भी शंघाई सहयोग संगठन द्वारा आयोजित इसी तरह के अभ्यास में चीन और पाकिस्तान के साथ अपना जलवा दिखाया था।
बड़ी बात ये है कि । इस अभ्यास में 200 भारतीय सेना के जवान हिस्सा लेंगे। ये सभी जवान नागा रेजीमेंट के हैं। वहीं भारत और रूस से सटे देश कजाकिस्तान की सेनाओं ने भी 13 दिन का युद्ध खेल शुरू कर दिया है। जो कजाकिस्तान में चल रहा है। जिसमें सेना की बिहार रेजीमेंट के करीब 90 जवान शामिल हैं।
भारत के लिए यह महत्वपूर्ण है कि चीन और रूस के बीच सैन्य सहयोग घनिष्ठ होता जा रहा है और अकेले 2021 में, 10,000 रूसी और चीनी सैनिकों ने एक जोरदार अभ्यास किया और कई घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।