चीनी मीडिया का प्रोपेगेंडा वीडियो : ...जब सैनिक का बहता पसीना भी बर्फ बन गया!

चीनी मीडिया का प्रोपेगेंडा वीडियो : ...जब सैनिक का बहता पसीना भी बर्फ बन गया!

ठंडी में बिना पूरे कपड़े और व्यवस्था के खड़े सैनिकों के बालों में से निकल रहा पसीना बर्फ बनकर जमा

चीनी सैनिकों का अनुशासन पूरी दुनिया में मशहूर है। खास तौर पर कैमरा के सामने तो उनके विभिन्न वीडियो जो सामने आते है, उसमें सैनिकों की शानदार ड्रिल देखने मिलती है। परेड के दौरान चीनी सैनिकों का तालमेल काफी हैरान कर देने वाला होता है। हालांकि बता दे की इस मेहनत के पीछे उनका अनुशासन नहीं, पर अमानवीयता है। कुछ ही दिन पहले चीनी सरकारी मीडिया ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें चीन के एक सैनिक का पसीना बर्फ में बदल गया था। 
चीनी कोम्युनिस्ट पार्टी के पीपल्स डेली ने अपने ट्विटर हेंडल से चीनी सैनिकों का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सभी सैनिक किसी अज्ञात शहर में खुलेआम खड़े है। सभी सैनिक किसी वींटर ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे है, जिसमें यह घटना सामने आई है। वीडियो को देखते ही पता चलता है की इतनी ठंडी में भी बिना पूरे कपड़े और व्यवस्था के सैनिकों को खड़ा रखते है। चीन पहले ही अपने सैनिकों पर अत्याचार करने के लिए बदनाम है। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के कई वीडियो वायरल होते है। जिसमें चीनी सैनिकों को सर सीधा रखने के लिए कोलर में पिन भी रखी गई होने की तस्वीरें वायरल हो रहे है। 
बता दे की पिछले कई समय से भारतीय सरहद पर रोबोट हथियारों को तैनात करने की चर्चा चल रही है। इसके पहले भी चीनी सैनिकों को हिमालय की ठंडी सहन ना कर पाने की खबरे सामने आई थी। जिसके चलते चीनी सरकार को सैनिकों के लिए रोस्टर लागू करने की जरूरत पड़ी थी। इसके बावजूद भी सेना के कई जवान बीमार हो गए थे। यही कारण है की चीनी मीडिया अपने सैनिकों के अनुशासन के वीडियो शेयर कर रही है।
Tags: Feature