नासा द्वारा की जा रही है पुजारियों की भर्ती, स्पेस में खास मिशन के लिए ली जाएगी मदद

नासा द्वारा की जा रही है पुजारियों की भर्ती, स्पेस में खास मिशन के लिए ली जाएगी मदद

एलियन हंटिंग मिशन में विभिन्न धर्मों के 24 धर्मशास्त्रियों को किया गया है शामिल

अमेरिकन स्पेस एजंसी संस्था नासा द्वारा एलियन्स से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए विज्ञान तथा पुजारियों की मदद लेने का निर्णय लिया है। एलियन्स का संपर्क करने के लिए नासा द्वारा पुजारियों की भरी की जा रही है। ऐलियन्स का संपर्क करने के लिए नासा काफी गंभीर है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। इसके चलते अब वैज्ञानिक सहायता के साथ अब नासा द्वारा धर्मशास्त्रियों की भी मदद लेने का प्रयास किया जा रहा है। नासा द्वारा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है विश्व के विभिन्न धर्मों में एलियन्स को लेकर लोगों की क्या विचारधारा है। 
सुनने में यह बात थोड़ा अजीब लग सकती है, पर नासा द्वारा एलियन हंटिंग मिशन में 24 धर्मशास्त्रियों को शामिल किया गया है। कॉलिन्स डिक्शनरी के अनुसर, यह धर्मशास्त्री ऐसे लोग है जो भगवान, धर्म और धार्मिक मान्यताओं का अभ्यास करते है। मशहूर ब्रिटिश पादरी डॉ. एंड्रू देसन भी इस टिम का हिस्सा रहे है। पादरी होने के साथ-साथ उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में डोक्ट्रेट की पढ़ाई भी की है। डॉ. डेविसन की किताब, एस्ट्रोबायोलॉजी एंड द क्रिश्चियन डॉक्ट्रिन, सवाल करती है कि क्या भगवान ब्रह्मांड में कहीं और जीवन बना सकते थे। वे इस बात पर भी चर्चा करते हैं कि जब ब्रह्मांड में 100 अरब से अधिक तारे और सैकड़ों अरबों आकाशगंगाएँ हैं, तो पृथ्वी पर जीवन के अलावा कहीं और क्यों नहीं हो सकता है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर नासा अब एलियंस को खोजने और उनसे संपर्क करने के मिशन में लगा हुआ है।
Tags: Feature