पद्म पुरस्कार समारोह : अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत 141 लोगों को किया गया सम्मानित

पद्म पुरस्कार समारोह : अरुण जेटली, सुषमा स्वराज समेत 141 लोगों को किया गया सम्मानित

आज दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में इस साल के लिए 141 और बीते साल के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

आज दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, गायक अदनान सामी, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु समेत इस साल के लिए 141 और बीते साल के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में हुआ जहाँ पद्म पुरस्कार समारोह में सभी लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस साल 119 पद्म पुरस्कार दिए हैं। जिसमें से 7 पद्म विभूषण हैं, 10 पद्म भूषण हैं और 102 पद्म श्री अवार्ड हैं। इन पुरस्कार को पाने वालों में 29 महिलाएं हैं। वहीं 16 ऐसे लोग हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिया जा रहा है और 1 ट्रांसजेंडर भी शामिल है। उन्हें वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
आपको बता दें कि जिन जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें जॉर्ज फर्नांडीज (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री अनिरुद्ध जुगनाथ (मरणोपरांत), कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित चन्नूलाल मिश्रा, खेल के लिए मणिपुर की मैरी कॉम, कर्नाटक के उडुपी में पेजावर मठ के श्री विश्वतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत) को आध्यात्मिकता (मरणोपरांत) का नाम है।
गौरालब है कि कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। भारत की पहली महिला एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बंसुरी स्वराज ने पुरस्कार ग्रहण किया। कला की दुनिया से इस साल पद्म श्री करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को भी दिया जाएगा।