ओखा : अरब सागर में हुआ दो मालवाहक जहाजों के बीच बड़ा हादसा

ओखा : अरब सागर में हुआ दो मालवाहक जहाजों के बीच बड़ा हादसा

हादसे में कोई हताहत नहीं पर जल प्रदुषण का संकट सर पर खड़ा

ओखा के पास अरब सागर में दो मालवाहक जहाजों के बीच बड़ा हादसा हो गया। दो जहाजों, एमवी एविएटर और एमवी अटलांटिक ग्रेस के बीच हुई टक्कर एक बड़ी दुर्घटना का कारण बनी। जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली भारतीय तटरक्षक दल समय पर पहुंचा और तुरंत कामगिरी करते हुए दोनों जहाजों के 43 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई बड़ा हताहत नहीं हुआ। हालांकि इस तथ्य के बावजूद कि वर्तमान में गुजरात के तट से तेल के गिरने की कोई संभावना नहीं है, भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री प्रदूषण का आकलन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार ओखा के पास अरब सागर में दो जहाज टकरा गए। घटना 26 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। हालांकि, दोनों जहाजों के बीच दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद दोनों जहाजों ने भारतीय सुरक्षा एजेंसी की मदद मांगी। टीम ने जहाज से चालक दल के 43 सदस्यों को बचाया। इनमें से 21 भारतीय चालक दल के सदस्य एमवी माई अटलांटिक ग्रेस में सवार थे, जबकि फिलीपींस के माई एविएटर में 22 फिलिपिनो चालक दल के सदस्य सवार थे।
इस दुर्घटना के बाद से भारतीय तटरक्षक बल द्वारा समुद्र में तेल फैलने और दोनों जहाजों से जल प्रदूषण को रोकने के प्रयास किए गए। कोई बड़ा हताहत नहीं हुआ।