निर्मला सीतारमण भारत की सबसे ताकतवर महिला, फोब्स ने जारी की सौ शक्तिशाली महिलाओं की सूची

निर्मला सीतारमण भारत की सबसे ताकतवर महिला, फोब्स ने जारी की सौ शक्तिशाली महिलाओं की सूची

फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में मनकेजी स्कॉट को पहला स्थान

दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है। इस सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल हैं। देश की वित्तमंत्री इस सूची में 37वें स्थान पर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स में लगातार तीसरी बार दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान दिया गया है। इतना ही नहीं निर्मला सीतारमण ने इस बार इस लिस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन को पीछे छोड़ दिया।
आपको बता दें कि फोर्ब्स ने नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को भी दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में नामित किया है। वह सूची में 88वें स्थान पर हैं। फाल्गुनी नायर अब भारत की 7वीं महिला अरबपति हैं और शेयर बाजार में अपनी कंपनी की शानदार शुरुआत के बाद सबसे अमीर स्व-निर्मित अरबपति हैं। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और फाल्गुनी नायर के अलावा, फोर्ब्स ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर को 52वां स्थान दिया है। रोशनी नादर देश में किसी आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। फोर्ब्स ने बायोकॉन की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार को भी अपनी सूची में शामिल किया है। वह 72वें स्थान पर हैं।
गौरतलब है कि फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में मनकेजी स्कॉट को पहला स्थान दिया है। मनकेजी स्कॉट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस (अमेजन ग्रुप के मालिक) की पूर्व पत्नी हैं। 2019 में दोनों का तलाक हो गया। सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।