नम्रता मल्ला : सोशल मीडिया पर छाई भोजपुरी अभिनेत्री की बोल्ड तस्वीरें, नोरा फतेही से तुलना करने लगे फैन्स

नम्रता मल्ला : सोशल मीडिया पर छाई भोजपुरी अभिनेत्री की बोल्ड तस्वीरें, नोरा फतेही से तुलना करने लगे फैन्स

नम्रता ने गाना 'दो घूंट' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है, उनके साथ एक्टर खेसारी लाल यादव नजर आए थे

आज कल स्थानीय फिल्म उद्योगों का भी रुतबा बॉलीवुड के बराबर हो चुका है। इन फिल्मी दुनिया के कलाकारों को बहुत लोग पसंद करते है। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म ने देश भर में अपना जलवा दिखाया और अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ वीडियो सॉन्ग 'दो घूंट' में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस नम्रता मल्ला चर्चा में आ चुकी है। अभिनेत्री की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा बोल्ड अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखते हुए लोग उनकी तुलना बॉलीवुड की नोरा फतेही से कर रहे हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी सॉन्ग 'दो घूंट' में दिखाई देने वाली अभिनेत्री नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पिंक कलर की बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में पिंक बिकिनी के साथ नम्रता हॉट और बोल्ड अदाएं दे रही है जो उनके फैंस के दिल पर बिजली गिरा रही हैं। उनकी तस्वीरों को 18 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नम्रता मल्ला बॉलीवुड की नोरा फतेही से कम नहीं हैं। वो उनकी तरह बेली डांस भी करती हैं। 
आपको बता दें कि नम्रता ने गाना 'दो घूंट' से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। उनके साथ एक्टर खेसारी लाल यादव नजर आए थे और लाइव वीडियो में उन्होंने बताया था कि वो उनके साथ आगे भी ढेर सारे प्रोजेक्ट्स में काम करेंगे। फैंस जल्द ही नम्रता को अन्य फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में बोल्ड अदाएं दिखाते हुए देखना चाहते हैं।