म्यांमार : जब चलती विमान में आकर लगी बुलेट, यात्री हुआ घायल

म्यांमार : जब चलती विमान में आकर लगी बुलेट, यात्री हुआ घायल

सैन्य सरकार ने विद्रोहियों को ठहराया जिम्मेदार, सभी विमान अनिश्चितकाल के लिए रद्द

बचपन में जब आप विमान देखते रहे होंगे तो आपके मन मे भी ये विचार आया होगा कि क्या धरती से फेंकी गई कोई चीज, या पत्थर या गोली ऊपर हवा में उड़ रहे विमान तक पहुंच सकती है? या जहाज पक्षी या ऐसी किसी चीज से टकरा सकती है? अब ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला म्यांमार में देखने को मिली है जहां प्लेन में बैठे एक पैसेंजर को अचानक से गोली लग गई। हैरानी की बात ये है कि ये गोली उसे तब लगी है जब विमान हवा में काफी ऊंचाई पर था। अनुमान है कि विमान में जाकर लगी गोली को जमीन से चलाई थी जो हवाई जहाज के केबिन को छेदते हुए सीधे पैसेंजर को लगी। जिस समय गोली लगी तब प्लेन एयरपोर्ट से चार किमी दूर 3,500 फीट की ऊंचाई पर था।

सभी विमान अनिश्चितकाल के लिए रद्द


जानकारी के अनुसार ये घटना म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के विमान की है। घटना में यात्री बुरी तरह घायल हो गया है। लैंडिंग के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना की एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें हवाई जहाज पर गोली लगने से बना छेद दिख रहा है।  लोइकाव, म्यांमार के काया राज्य की राजधानी है। स्थानीय म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के कार्यालय ने कहा, 'घटना के बाद सभी विमानों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है।'

विद्रोहियों पर लगा गोली चलाने का आरोप


गौरतलब है कि इस समय म्यामांर की सेना  सत्ता में है। सेना ने पिछले साल देश की लोकतांत्रिक सरकार को हटा दिया और नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। तभी से पूर्वी राज्य काया में सैन्य और विद्रोही समूहों के बीच लगातार लड़ाई चल रही है। तख्तापलट का लोगों ने विरोध किया, जिसे सेना ने बल के साथ कुचल दिया। सैन्य सरकार ने इस घटना के लिए विद्रोही ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि विद्रोही समूहों ने शूटिंग से इनकार किया है। संगठन की ओर से कहा गया कि उनका दल नागरिकों पर हमला नहीं करता। मिलिट्री हमेशा दूसरों को दोष देती है।
Tags: Feature