मुंबई: जमीनी संपत्ति के लिए बेटे-बहू ने बुजुर्ग दंपति को किया प्रताड़ित

बच्चों की यातना से परेशान बुजुर्ग दंपति ने पुलिस का लिया सहारा

अक्सर जमीन और संपत्ति घरेलू कलह का कारण बन जाती है। परिवार में भाई-भाई और अन्य रिश्तेदारों के बीच लड़ाई हो जाती है ऐसा ही एक मामला डोंबिवली से सामने आया है जहां एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अपने शिकायत में उन्होंने ने कहा कि उनके बेटे और बहू ने संपत्ति के लिए उनके साथ छेड़छाड़ की है। विष्णुनगर पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार चंद्रकांत ठाकुर अपनी पत्नी कमल, बेटे चेतन और बहू शिल्पा के साथ डोंबिवली-पश्चिम के ठाकुरवाड़ी में रहते हैं। चंद्रकांत ठाकुर ने अपनी कुछ संपत्तियों को 60,000 रुपये मासिक किराए पर भाड़े पर दिया है। उनकी पत्नी कमल को किडनी की समस्या है। बेटा चेतन और उसकी पत्नी शिल्पा कुछ महीनों से दोनों बुजुर्गों को घर से निकल जाने को कह रहे थे, लेकिन इसके लिए चंद्रकांत ठाकुर नहीं माने। शनिवार को तो हद हो गई। इस मामले पर चेतन और शिल्पा हाथापाई पर उतर आए। जिसमें इससे चंद्रकांत ठाकुर के हाथ में चोट लग गई, जबकि कमलबहन के सिर में चोट लग गई।
इन सभी प्रताड़नाओ से परेशान चंद्रकांत ठाकुर ने अंततः विष्णुनगर पुलिस से संपर्क किया और अपने बेटे चेतन और बहू शिल्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विष्णुनगर पुलिस ने इस संबंध में उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।