मुंबई : प्री-मानसून तैयारियों की खुली पोल, भांडूप में गटर में गिरी महिला

मुंबई : प्री-मानसून तैयारियों की खुली पोल, भांडूप में गटर में गिरी महिला

आईएमडी द्वारा जारी किया गया है मुंबई और आसपास के इलाकों में यलो अलर्ट

मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। तेज हो रही बारिश में पानी के साथ-साथ बीएमसी द्वारा किए गए प्री-मॉनसून तैयारियों का झूठ भी बह गया। नागरिक प्रमुख द्वारा बारिश के पहले सभी 24 वोर्ड में गटरों को चेक करने और खुली गटरों को बंद करने का दावा किया गया था। पर पहली ही बारिश में नागरिक प्रमुख के इस दावे का सच सामने आ गया था। 
नागरिक प्रमुख जहां सभी गटरों के बंद होने के दावे किए गए थे। इसी बीच भांडूप में एक ही जगह पर विभिन्न समय में दो महिलाओं के एक खुले गटर में गिरने की घटना सामने आई थी। हालांकि सदभाग्य से दोनों महिला को कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने जमकर बीएमसी की क्लास लगाना शुरू कर दिया है। 
बता दे की पहले भी कई बार मुंबई में खुली गटरों में गिर जाने के कारण लोगों की मौत होने की खबरे आती रही है। जिसके कारण हर साल बारिश शुरू होने के पहले बीएमसी द्वारा हर वोर्ड में गटर के ढक्कन बंद करने का कार्य किया जाता है। पर इन सबके बाद हर साल इस तरह की घटनाएँ सामने आती रहती है। 
बता दे की आईएमडी द्वारा पहले ही मुंबई और उसके आसपास के ठाणे, पालघर और राईगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले दिनों में भी इन जगहों पर अति भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा एनडीआरएफ़ की 15 टीमें भी महाराष्ट्र के समुद्री किनारे के आसपास तैनात हो गई है, जिसमें से 3 टीम मुंबई में लगाई गई है। 
Tags: Rain Mumbai