मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर हुआ ध्वस्त, 13 लोग घायल

मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर हुआ ध्वस्त, 13 लोग घायल

सभी घायलों को बीएन अस्पताल में किया गया भर्ती, सुबह 4.40 बजे हुई घटना

मुंबई में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। घटना में 13 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को बीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर बन रहा था। इस समय सुबह 4.40 बजे इसका एक हिस्सा टूट गया और 13 मजदूर घायल हो गए। डीसीपी ने कहा कि किसी के लापता होने की सूचना नहीं है। किसी की मृत्यु नहीं हुई है। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
Tags: Mumbai