मध्य प्रदेश : पकड़ी गई ‘लुटेरी दुल्हन’, एक के बाद एक करते हुए 15 दुल्हों को लूटा

सीमा नाम की इस युवती ने कभी पुजारी बनकर तो कभी रिया के नाम से 15 दूल्हों से शादी की थी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लुटेरी दुल्हन का कहर ऐसा टुटा कि वह अब तक 15 ससुराल वालों को लूट चुकी है। ससुराल वालों को लूटने के बाद लुटेरा दुल्हन भूमिगत हो जाती थी। सीमा नाम की इस युवती ने कभी पुजारी बनकर तो कभी रिया के नाम से 15 दूल्हों से शादी की थी। फिलहाल भोपाल पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंडीदीप की पूजा उर्फ रिया उर्फ सीमा खान और बुधवाड़ा की रीना उर्फ सुल्ताना भोपाल की लुटेरा दुल्हन हैं, जिन्होंने 25 से ज्यादा दूल्हों के साथ ठगी की है। पुजा उर्फ रिया ने करीब 15 लोगों से शादी की और ससुराल वालों को चकमा दे कर घर से निकल कर वापस नहीं लौटी। रीना उर्फ सुल्ताना के 4 बच्चे भी हैं और फिर भी उसने गैंग के साथ काम करके ऐसे लोगों को खोजा जिनकी शादी नहीं हो रही थी।
बता दें कि कालीपीपल के कांता प्रसाद की पूजा की 2 साल पहले दिनेश पांडे से शादी हुई थी। दिनेश पांडे से उनका परिचय हिंदू सिंह नाम के एक व्यक्ति ने कराया था। दिनेश कांता और पूजा की शादी सीहोर में हुई और वह उन्हें अपने गांव ले गया। लेकिन कुछ दिनों बाद पूजा अपनी भाभी के ऑपरेशन के बहाने चली गयी और फिर ससुराल नहीं लौटी। काफी दिनों तक जब पूजा नहीं लौटी तो घरवालों ने घर में देखा कि वह दो लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गई है। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिर एक अन्य व्यक्ति ने शिकायत की कि उसके साथ भी इसी तरह से धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद पुलिस ने जाँच करते हुए पूजा उर्फ रिया उर्फ सीमा को हिरासत में ले लिया है।