जानिए रणवीर सिंह से किसने किया आग्रह, ‘हमारे लिए भी न्यूड फोटोशूट करो!’

जानिए रणवीर सिंह से किसने किया आग्रह, ‘हमारे लिए भी न्यूड फोटोशूट करो!’

जानवरों की रक्षा का काम करने वाली संस्था PETA यानी पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स ने की गुजारिश

बीते दिनों से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट के कारण लगातार सुर्खियों में छाए हैं। इस शूट के कारण बहुत से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है तो वहीं अधिकांश बॉलीवुड उनके साथ खड़े होकर उनका सपोर्ट करता नजर आया। अभी ये विवाद थमा ही नहीं था कि रणवीर सिंह के पास एक और न्यूड फोटो शूट कराने का ऑफर आ गया है। इस बार किसी मैगजीन या अखबार ने ये ऑफर नहीं दिया बल्कि ये ऑफर जानवरों की रक्षा का काम करने वाली संस्था PETA यानी पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स ने दी है। 
जानकारी के अनुसार, पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स यानी पेटा इंडिया ने एक्टर को एक पत्र लिखकर ये गुजारिश की है। इस पत्र में संस्था ने रणवीर से पूछा है कि क्या वो उनके एक कैंपेन के लिए न्यूड पोज देंगे। पेटा रणवीर उनके कैंपेन के जरिए वेगन फूड को प्रमोट कराना चाहती है। एनजीओ ने खत लिखकर रणवीर से पूछा है कि क्या वो पेटा इंडिया के एक विज्ञापन में 'ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्ट्स ट्राई वेगन?' टैगलाइन के साथ न्यूड शूट पर विचार करेंगे? लेकिन इस खत का रणवीर ने क्या जवाब दिया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे, इस फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के संग रोमांस करते नजर आएंगे।