लद्दाख में लहराया भारतीय झंडा, IBTP के जवानों ने पेंगोग झिल के किनारे दी तिरंगे को सलामी

लद्दाख में लहराया भारतीय झंडा, IBTP के जवानों ने पेंगोग झिल के किनारे दी तिरंगे को सलामी

देश भर में आजादी के 75वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में इंडो तिबेट बॉर्डर पोलिस (IBTP) के जवानों ने भी लद्दाख में भारतीय तिरंगे को लहरकार भारत माता की जय के साथ वंदे मातरम के नारे लगाये थे। IBTP के जवानों ने लद्दाख के पेङ्गोग Tso झील के किनारे भारतीय तिरंगा लहराया।
एक और जहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कोई आजादी का जश्न मना रहा है। वहीं IBTP के जवान भी उनसे बिलकुल भी पीछे नहीं रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सुबह आठ बजे लाल किले पर ध्वजवंदन करने के बाद IBTP के जवानों ने भी पेंगोग झील के किनारे ध्वजवंदन कर वंदे मातरम के नारे लगाए। भारत का राष्ट्रध्वज लहराते वक्त सभी जवान काफी जोश में नजर आ रहे थे। 
ध्वजारोहण करने के बाद तिरंगे को सलामी देकर सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। सभी जवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर परेड भी की। बता दे की स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देश की सभी सीमाओं पर विभिन्न सशस्त्र बलों द्वारा बाज नजर रखी जा रही है।