बिहार के इस गाँव में पति ने ही करवाये पत्नी की उसके प्रेमी से शादी

बिहार के इस गाँव में पति ने ही करवाये पत्नी की उसके प्रेमी से शादी

पति के रिश्तेदार के साथ ही मिली थी पत्नी की आंखे, समजाने पर भी नहीं मानी तो अंत में पति ने दी अपनी सहमति

बिहार के सुलतानगंज में हुई एक शादी आजकल काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक पति ने खुद की ही पत्नी की शादी अपने ही अन्य व्यक्ति से करवा दी। अपनी पत्नी की शादी करवाने वाले उत्तम मंडल नाम के इस व्यक्ति को नहीं मालूम था की शादी के दौरान सात जन्म तक साथ रहने का वादा लेने वाली उसकी पत्नी उसके साथ सात साल भी नहीं रहेगी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, लगभग सात साल पहले बिहार के खगड़िया जिले में रहने वाले सपना कुमारी की शादी सुलतानगंज में रहने वाले उत्तम मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक चला, पर कुछ ही दिनों के बाद उत्तम की पत्नी सपना की आँख उनके राजकुमार नाम के एक रिश्तेदार के साथ मिल गई और उसे उसके साथ प्रेम हो गया।
(Photo Credit : react.etvbharat.com)
पत्नी के इस प्रेमसंबंध की बात जब उत्तम को हिऊई तो उसने सपना को इस बारे में बताया, पर सपना एक ही रट लगाए रहती की उसे राजकुमार ही अच्छा लगता है। उत्तम ने इस बारे में सपना के घर वालों को शिकायत की, पर वह नहीं मानी। अंत में थक हार कर उत्तम ने दोनों के रिश्ते के लिए अपनी सहमति दे दी और उसकी शादी खुद के ही रिश्तेदार राजकुमार के साथ करवा दी। 
बता दे शादी के बाद उत्तम और सपना की दो संतान भी हुई थी। शादी के बाद दोनों संतान अब उत्तम के पास रह गए है। अपने दोनों संतानों को छोड़ कर सपना अब अपने नए घर चली गई है। इस अनोखी शादी की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ेल गई थी, जिसके बाद कई लोग इस शादी को देखने के लिए मंदिर में उपस्थित हुये थे। शादी के बाद सपना और राजकुमार ने उत्तम के आशीर्वाद भी लिए। अंत में रोते रोते उत्तम ने मात्र इतना कहा की जोड़िया तो उपर वाले के हाथ में होती है, हम तो मात्र उसके हाथ की कठपुतली है।