बुजुर्ग ने मास्क नहीं पहना तो महिला ने उड़ती हुई फ्लाइट में किया हंगामा, वृद्ध पुरुष को जड़े थप्पड़

बुजुर्ग ने मास्क नहीं पहना तो महिला ने उड़ती हुई फ्लाइट में किया हंगामा, वृद्ध पुरुष को जड़े थप्पड़

फ्लाइट के लैंड होते ही FBI ने महिला को हिरासत में लिया

दुनिया भर में कोरोना का संक्रमण फिर एक बाद बढ़ रहा है। दुनिया भर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण लोगों कि चिंता फिर एक बार बढ़ गई है। ऐसे में हर कोई मास्क पहने और सोशल डिस्टेन्स का पालन करें यह जरूरी हो गया है। अधिकतर लोग इसे फॉलो भी कर रहे है। हालांकि कई लोग अभी भी इन नियमों को नहीं मानते और उसका अनुसरण नहीं कर रहे। ऐसे में अन्य लोग उन्हें नियमों कि जानकारी भी दे रहे है। हालांकि अमेरिका की इस महिला ने नियमों का पालन करवाने के लिए नियमों को अपने हाथ में ले लिया। इसके चलते महिला को हिरासत में भी ले लिया गया था। 
दरअसल डेल्टा फ्लाइट में सवर इस महिला ने एक बुजुर्ग द्वारा मास्क ना पहनने को लेकर काफी हंगामा मचाया था। महिला की पहचान पेट्रीशिया कॉर्नवॉल है। पेट्रीशिया ने मास्क ना पहनने वाले बुजुर्ग को गुस्से में मास्क पहनने की हिदायत दी थी।
हालांकि सबसे हैरान करने वाली बात यह है की इस दौरान महिला ने खुद भी मास्क मुंह के नीचे पहन कर रखा है। धीरे-धीरे महिला का गुस्सा बढ़ता जाता है और वह बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करने लगती है। फ्लाइट के क्रू-मेंबर्स लगातार उसे रोकने का प्रयास कर रहे है पर वह महिला फिर भी बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार करती रहती है। यही नहीं प्लेन में बैठे कुछ लोगों ने बताया की महिला ने बुजुर्ग के मुंह पर थुंका और उन पर थप्पड़ भी जड़े।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जब एटलांटा इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची तब पेसेंजर्स और फ्लाइट स्टाफ ने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दर्ज कारवाई और इसके लिए उन्होंने सबूत के तौर पर वीडियो भी दिया। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर हर कोई महिला को खरी-खोटी सुना रहा है।
Tags: