बेटी के सामने ही प्रेमी के साथ मिलकर काटा पति का गला, किचन में छिपाई लाश

मृतक के भाई के घर आने पर बच्ची ने बताई सारी वारदात, पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

शादी के बाद के किसी भी तरह के नाजायज रिश्ते हमेशा विनाश ही लेकर आते है। आए दिन आप सभी ने एक्सट्रा-मेरिटल रिश्तों के कारण अपने साथी की जान ले ली होने की खबरे पढ़ी ही होगी। एक ऐसी ही घटना एक बाद फिर से महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी के सामने ही उसके पिता की हत्या कर दी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आई इस घटना में हत्या करने वाली महिला का नाम रशीदा शेख सामने आया है। जबकी उसके प्रेमी का नाम अमित मिश्रा है। रशीदा की शादी हो गई थी फिर भी उसे अमित से प्यार हो गया था। जिसके चलते दोनों ने साथ मिलकर रशीदा के पति को मौत के घाट उतार दिया और लाश को किचन में ही दफना दिया। महिला ने अपनी किशोर उम्र की बेटी के सामने ही अपने पति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद बिलकुल सामान्य तौर पर जीने लगी। 
घटना की असलियत तब सामने आई जब मृतक का छोटा भाई और रशीदा का देवर उनके घर आया। जहां लड़की ने पिता की हत्या के बारे में अपने चाचा को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद चाचा ने पुलिस में इस बारे में जानकारी दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने किचन में खुदाई कर के मृतक रईश शेख का शव बरामद किया। रईश शेख कपड़े की दुकान में सेल्समेन का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर लिया गया है, जो महिला और उसके प्रेमी ने किचन में छिपाया था। पुलिस ने आगे की कार्यवाही कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा करने का आश्वासन दिया है।