मायके से वापिस आने से किया इंकार तो पति ने वायरल किया पत्नी का अश्लील वीडियो

शादी में 12 लाख खर्च करने के बाद भी ससुराल वाले करते थे दहेज की मांग

शादी-शुदा दंपत्ति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते है। ऐसे में पति-पत्नी में झगड़े हो जाने के बाद पत्नी का मायके चले जाना आम सी बात है। कई बार मायके जाने के बाद पत्नियाँ वापिस आने से मना भी कर देती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया महाराष्ट्र से, जहां अपने मायके से वापिस आने को ना कर दिया। पर इसके बाद उसके पति ने जो किया वह काफी हैरान कर देने वाला था। पति ने मायके से वापिस ना आने वाली पत्नी के नहाते हुये वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर रख दिया था। पूरे मामले में महिला ने पति सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुरार गाँव की 28 साल की युवती की शादी साल 2015 में भिवंडी के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के पीछे युवती के पिता ने 12 लाख रुपए का खर्च किया था। इसके अलावा भी उन्होंने युवती को पाँच लाख रुपये और अन्य घर की चीजें भी दी थी। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती कई बार अपने मायके आ गई थी। यही नहीं अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था। हालांकि इसके बाद पति ने उसे समझाकर उसे केस वापिस लेने के लिए मना लिया था। बता दे कि शादी के बाद युवती को दो जुड़वा संतान भी है।
युवती ने बताया कि पिछले साल जनवरी में जब वह अपने पति के साथ रह रही थी। तब उसके पति ने उसका नहाते हुये वीडियो रिकॉर्ड किया था। हालांकि इसके बाद जब वह वापिस मायके आ गई तो उसके पति ने उसे वापिस आने कहा। जब पत्नी ने वापिस आने से इंकार कर दिया तो उसके पति ने उसका वीडियो वायरल कर देने कि धमकी दी। पिछले हफ्ते युवती के जीजा के फोन पर युवती के व्हाट्सएप स्टेटस पर अपना वहीं वीडियो देखा था। जिसके चलते युवती ने अपने परिवारवालों की सलाह लेकर इस मामले में केस दर्ज किया है।