पति की हैवानियत, पत्नी की हथेली और पंजा काटा!

भोपाल की वारदात, पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, नशे में धूत फरसे से कर दिया ये कांड, घटना के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद किया

भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भेापाल में चरित्र शंका के चलते एक पति ने पत्नी के साथ हैवानियत की हद कर दी। शराब के नशे में धुत्त पति ने फरसे से पत्नी के हाथ की हथेली और पैर का पंजा काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी के फोन पर बात करने से पति को था शक
मामला निशातपुरा थाने के पारस नगर का है। यहां के रहने वाले 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसौदिया ने मंगलवार की देर रात को पत्नी संगीता पर फरसे से प्रहार कर दिया। संगीता की हाथ की हथेली और पैर का पंजा कट गया है। प्रतीम मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। उनका एक साल का बेटा भी है। संगीता फोन पर किसी से बात करती थी, इसी को लेकर प्रीतम को उस पर शक था।
पुलिस ने आरोपी को ऐसे पकड़ा
निशातपुरा पुलिस के अनुसार संगीता ने बताया है कि उसका पति मंगलवार की रात को आया और वह शराब के नशे में था। इसी दौरान प्रीतम ने उससे अभद्रता की और आरोप भी लगाए। उसके बाद फरसे से हमला बोल दिया। जिससे संगीता की हथेली और पैर का पंजा कट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रीतम ने खुद को एक कमरे में बद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण भी दर्ज किया है। संगीता का अस्पताल में इलाज जारी है।
Tags: Bhopal

Related Posts