महीने की बजाय हर सप्ताह वेतन मिले तो कैसा हो? यह कंपनी ऐसा ही करने जा रही है!

महीने की बजाय हर सप्ताह वेतन मिले तो कैसा हो? यह कंपनी ऐसा ही करने जा रही है!

नौकरी पेशा लोग अपनी सैलरी के लिए महीना खत्म होने का इंतजार करते हैं। अनुभव किया गया होगा की नौकरी पेशा लोगों को महीने के आखिर तक जेब में पैसे कम होते होते दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इसी समस्या के निदान स्वरुप यदि नौकरी पेशा लोगों को महीने की बजाय हर सप्ताह वेतन मिले तो कैसा हो? एक कंपनी है जो अब से ऐसा ही करने जा रही है।
जी हां ई-कॉमर्स कंपनी इंडियामार्ट ने अपने कर्मचारियों को अब से महीने के आखिर में नहीं बल्कि हर सप्ताह सैलरी देने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पेज पर यह बात साझा की है। कंपनी का कहना है कि उनके कर्मचारियों को वित्तीय दिक्कत ना हो इसीलिए यह निर्णय किया गया है। इस कदम के माध्यम से उनके कर्मचारियों को अच्छा काम करने में और प्रेरणा मिलेगी।
कंपनी की ओर से अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है कि फ्लैक्सिबल वर्क कल्चर तैयार करने और हमारे कर्मचारियों की फाइनेंसियल वैलनेस को सुनिश्चित करने के लिए इंडिया मार्ट वीकली सैलरी पॉलिसी अपनाने जा रही है। ऐसा करने वाली यह देश की पहली कंपनी बन गई है।
कंपनी का कहना है कि वीकली सैलरी मिलने से कर्मचारियों को अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने इस सोशल मीडिया पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में कहा गया है की आपकी वित्तीय सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया यह एक कदम है। माना जाता है कि प्रति घंटे के आधार पर काम करने वाले लोगों के लिए यह एक श्रेष्ठ विकल्प हो सकता है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और अमेरिका में इस तरह की पॉलिसी पहले से लागू है। भारत ने अब तक आमतौर पर कर्मचारियों को महीने के हिसाब से वेतन मिलता है।
आपको बता दें कि इंडियामार्ट एक ऑनलाइन b2b ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस है। इस कंपनी की नींव 1999 में रखी गई थी और यह कंपनी व्यापारियों और ग्राहकों को जोड़ने का काम करती है। कंपनी के प्लेटफार्म पर 143 मिलियन खरीददार सक्रिय है और 7 मिलियन सप्लायर्स भी मौजूद है। साप्ताहिक सैलरी की यह पॉलिसी पर आपकी क्या राय है, कमेंट अवश्य करें।
Tags: