शौक बड़ी चीज़ है; जानें महेन्द्र सिंह धोनी के इस इम्पोर्टेड घोड़े की खासियतें

शौक बड़ी चीज़ है; जानें महेन्द्र सिंह धोनी के इस इम्पोर्टेड घोड़े की खासियतें

स्कॉटलेंड से मंगवाया धोनी ने लाखों की कीमत का घोडा, फार्म हाउस पर होने वाले हॉर्स राइडिंग की तैयारियां है शुरू

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक नई ब्रीड का घोडा दिखाई दे रहा है। खास स्कॉटलेंड से मंगाया गया यह घोडा दुनिया की सबसे कम हाइट वाले घोड़ों की ब्रीड का है। लगभग दो साल के इस घोड़े की ऊंचाई मात्र 3 फीट की है। शेटलेंड पोनी ब्रीड का यह घोडा खास तौर पर सजावट और शो के लिए मशहूर है। इस घोड़े की कीमत आंतरराष्ट्रिय बाजार में काफी अधिक है। 
इस घोड़े को धोनी के सिमलिया स्थित आवास पर रखा गया है। जहां धोनी की बेटी जीवा उसके साथ काफी समय बिता रही है। धोनी के पास जो पहला घोडा था वह चेतक फिलाहल 11 महीने का है और वह मारवाड़ी ब्रीड का है। चेतक अपनी तेज चाल के लिए काफी मशहूर है, वहीं धोनी का दूसरा घोडा इससे पूरी तरह से विपरीत मात्र सजावट के लिए है। बता दे की अपने इस नए घोड़े के लिए धोनी ने लाखों रुपए खर्च किए है। 
बता दे की धोनी और उसका समग्र परिवार जानवरों से काफी प्यार करता है। धोनी की पत्नी साक्षी आए दिन अपने पालतू जानवरों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती है। कुछ ही दिन पहले साक्षी सैबो स्थित अपने फार्म हाउस पर पहुंची थी। जहां वह गौशाला में गायों को चारा खिलाती हुई नजर आई थी। कुछ ही समय में धोनी के रांची स्थित सैबो फार्म हाउस में हॉर्स राइडिंग की तैयारियां चल रही है, जिसके लिए 5 से 6 घोड़े बाहर से मंगाए जा रहे है।