हरियाणा : भाई के लिए दवा लेने आए लड़की के साथ एम्बुलेंस ड्राइवर ने की अश्लील हरकत

पूरी घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, अस्पताल ने शुरू की कार्यवाही

इस समय में पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आये तो बदमाश अपनी हवस को पूरा करने के लिए किसी युवा लड़की या किशोरी को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही शर्मनाक घटना की खबर हाल ही में सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना हरियाणा के हिसार जिले की है। घटना अग्रोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने आई युवती के साथ हुई। एंबुलेंस चालक बच्ची को दवा देने के बहाने अस्पताल लेकर आया। इस दौरान वह बात करते हुए लड़की पर हाथ रख देता है। जब लड़की विरोध करती है तो वो लड़की का दोनों हाथ पकड़ लेता है।  जब लड़की भागने की कोशिश करती है तो वह सामने खड़ा हो जाता है और लड़की को पकड़ लेता है और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगता है। हालांकि उसके बाद विजेंद्र नाम का यह युवक चला जाता है। छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक के खिलाफ अस्पताल व्यवस्था ने पूरा मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि ऐसी ही एक अन्य घटना में, महाराष्ट्र में 31 अगस्त को 14 वर्षीय लड़की के साथ 13 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। हालांकि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य घटना पुणे रेलवे स्टेशन के पास हुई। तीसरी घटना पुणे के खेड़ तालुका से हुई। यहां 12 साल की नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर 5 लोगों द्वारा शोषण किए जाने पर सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags: Haryana