"என் மாருமேல சூப்பர் ஸ்டார்"
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 12, 2021
80's பில்லாவும் நீங்கள் தான்
90's பாட்ஷாவும் நீங்கள் தான்
2k அண்ணாத்த நீங்கள் தான். சினிமா பேட்டையோட ஒரே சூப்பர் ஸ்டார் தலைவா @rajinikanth அவர்களுக்கு இனிய பிறந்தநாள் வாழ்த்துகள் #HBDSuperstarRajinikanth #SuperstarRajinikanth #ரஜினிகாந்த் pic.twitter.com/Tstolu51RB
तमिल में रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई देकर हरभजन सिंह ने जीता दिल
By Loktej
On
चेन्नई,(आईएएनएस)| क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को रजनीकांत के जन्मदिन पर उन्हें तमिल में बधाई देकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर रजनीकांत को उनके 72वें जन्मदिन पर बधाई दी।
हरभजन ने अपने सीने पर बना हुआ रजनीकांत का टैटू दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने तमिल में लिखा, "मेरे सीने पर सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर है। आपका 80 और 90 के दशक में सिक्का चलता था। सिनेमा जगत के एकमात्र सुपरस्टार को मेरी ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" क घंटे से भी कम समय में इस ट्वीट को 13,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और जल्द ही उनका ये रजनीकांत को लिखा अनोखा ट्वीट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हरभजन सिंह के अलावा, राजनीति, फिल्म उद्योग और खेल जगत की कई हस्तियों ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी हैं।