भारतीय रेलवे और अन्य केन्द्रीय संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, होगा 7 लाख तक का फायदा

ग्रेज्युटी और छुट्टियों के जगह पर मिलेंगे पैसे

भारतीय रेलवे और दूसरे केन्द्रीय संस्थाओं से जनवरी 2020 से जून 2021 तक निवृत हुये लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। मोदी सरकार द्वारा इन निवृत कर्मचारियों के महंगाई भत्थे में 11 प्रतिशत का इजाफा करने जा रही है। इसके चलते सीनियर लेवल के कर्मचारियों के इस रिटायरफंड में तकरीबन 1 लाख से 7 लाख तक का फायदा हो सकता है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन रेलवे के पे कमीशन VII और HRMS के डेप्युटी डिरेक्टर जय कुमार के हवाले से पता चला है की निवृत केन्द्रीय कर्मचारियों को रिटायर होने के महंगाई भत्थे में इजाफा कर दिया गया है और अब बाकी विभागों के कर्मचारियों को भी इसका फायदा दिया जा रहा है। 
एक पूर्व अधिकारी के अनुसार, यदि किसी कर्मचारी का वेतन निवृति के समय 40 हजार है तो उसे महंगाई भत्थे में 11 प्रतिशत का इजाफा होने पर ग्रेच्युटी और छुट्टियों के बदले भुगतान किया जाएगा। जो की तकरीबन 1 लाख 17 हजार होगी। यदि किसी कर्मचारी का वेतन 250000 है तो उसके निवृति फंड में तकरीबन सात लाख से अधिक का इजाफा होगा। 
बता दे की एक जनवरी 2020 से 30 जून 2020 जे बीच निवृत हुये कर्मचारियों को 21 प्रतिशत डीए के अनुसार ग्रेच्युटी और छुट्टियों की जगह पर पैसे मिलेंगे। वहीं 1 जुलाई 2020 से 31 दिसंबर के बीच रिटायर हुये लोगों को 24 और 1 जनवरी से 2021 से 30 जून 2021 के बीच रिटायर हुये कर्मचारियों को 28 प्रतिशत के दर पर रिटायरमेंट फंड मिलेगा।
Tags: India