गोल्डन बॉय नीरज ने किया अपना एक और सपना पूरा, माता-पिता को करवाई प्लेन में सफर

गोल्डन बॉय नीरज ने किया अपना एक और सपना पूरा, माता-पिता को करवाई प्लेन में सफर

आए दिन विभिन्न सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के कारण नहीं दे पा रहे है परिवार को समय

टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत में स्टार बने नीरज चोपड़ा ने अपना एक और सपना पूरा कर लिया है।  इस बात की जानकारी खुद नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने चार्टर्ड फ्लाइट में अपने माता-पिता के साथ एक तस्वीर साझा की और साथ ही लिखा कि आज जीवन का एक सपना सच हो गया है। मेरे माता-पिता आज पहली बार फ्लाइट में सवार हुए। आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।
उललेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा काफी व्यस्त दिख रहे हैं। वे अलग-अलग जगहों पर सम्मान समारोह में शिरकत कर रहे हैं और इस बीच परिवार के लिए समय निकालना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। नीरज ने घोषणा की है कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए 2021 में होने वाले कुछ टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे, लेकिन 2022 एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में जरूर खेलेंगे।
Tags: Sports