प्रेमिका ने की अपने ही प्रेमी की हत्या, पहले किया किस और फिर मार दी गोली; जानें आखिर क्या था कारण

प्रेमिका ने की अपने ही प्रेमी की हत्या, पहले किया किस और फिर मार दी गोली; जानें आखिर क्या था कारण

कुछ ही दिनों पहले झारखंड से वापिस आई थी प्रेमिका

लॉन्ग डिस्टेन्स रिलेशनशिप कई बार लोगों के बीच परेशानी का सबब बन सकते है, हालांकि कई बार युगल के साथ रहने पर भी उनमें दूरी आने लगती है।  कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल के एक युगल के साथ देखने मिला। लंबे वक्त से साथ रहने वाले युवक और उसकी प्रेमिका के बीच अचानक दूरियाँ बढने लगी, इसके चलते युवती ने अपने प्रेमी को ही गोल मार दी। युवती ने पहले तो उसके बॉयफ्रेंड को किस किया, फिर उसके साथ सिगरेट पी और उसके बाद उसे गोली मार दी। 
पुलिस के सूत्रों से मिली जांकारी के अनुसार, घटना पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात केसिया गाँव में हुई इस घटना में घायल युवक ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके अनुसार, उसकी प्रेमिका हाल ही में झारखंड से लौटी थी। वह कुछ ही महीने पहले नौकरी करने के लिए वहाँ गई थी और कुछ महीने नौकरी करने के बाद वापिस आई थी। वापिस आने के बाद महिला ने अपने प्रेमी को स्थानीय सर्कस ग्राउंड में आने के लिए कहा। 
यूयक ने बताया की पहले तो उसकी प्रेमिका ने उसे गले लगाया, फिर उसे किस किया और उसके बाद उसने साथ में सिगरेट भी पी। इसके कुछ ही समय बाद महिला ने अपनी बंदूक तानी और युवक पर चला दी। युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहाँ पहुंचे और उन्होंने युवक को पुलिस के पास पहुँचने में मदद की। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। साथ ही युवती के पास से उसकी बंदूक भी जप्त कर ली थी। फिलहाल पुलिस आगे जांच कर रही है।