9 सालों से बाप अपनी ही नाबालिग बेटी से कर रहा था दुराचार, आख़िरकार पीड़िता ने की हिम्मत और...

9 सालों से बाप अपनी ही नाबालिग बेटी से कर रहा था दुराचार, आख़िरकार पीड़िता ने की हिम्मत और...

माता के सामने ही करता था पुत्री के साथ दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मार देने की दी थी चेतावनी

देश भर में पिछले कई समय से दुष्कर्म कि घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। कई किस्सों में तो हवस कि भूख में अंध हुए यह दुराचारी रिश्तों का भी ख्याल नहीं रखते। एक ऐसी ही घटना मध्यप्रदेश के भोपाल से सामने आई थी। जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। 17 साल कि इस नाबालिग लड़की के साथ हैवान पिता पिछले 9 साल से दुष्कर्म कर रहा था। समग्र घटना को दबाने के लिए पिता अपनी बेटी और अपनी पत्नी को निर्दयता से पिटाई करता था। अंत में अपने नाबालिग ने अपने पिता के सामने शिकायत करने की हिम्मत की, जिसके चलते सारी घटना सामने आई। 
अपनी माता के साथ भोपाल के छोला पुलिस स्टेशन पहुँचकर नाबालिग ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। लड़की ने बताया कि उसके पिता पिछले 9 सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे है। पिता उसके साथ माता के सामने ही दुष्कर्म करते थे और माता के कुछ भी कहने पर दोनों के साथ मार-पीट करते थे। इन सबके चलते उसकी पढ़ाई भी छुट चुकी थी और उसने बाहर जाना भी बंद कर दिया था। लड़की ने बताया कि दो दिन पहले भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था, पर इस बात उसने थान लिया था कि वह पुलिस में अवश्य शिकायत दर्ज करवाएगी। शुक्रवार को जैसे ही पिता काम के लिए निकले, वह अपनी माता के साथ पुलिस स्टेशन कि और निकल पड़ी। 
नाबालिग ने बताया कि उसके पिता उसे हमेशा धमकी देते रहते की यदि वह किसी भी रिश्तेदार, पड़ोसी या किसी को भी इस बारे में बात की तो वह उसे जान से मार देंगा। पिता की धमकी और मार के कारण वह उयर उसकी मत कुछ नहीं कर पाते थे। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके पिता ने साल 2012 में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस समय उसकी उम्र मात आठ साल कि थी। कुछ दिन पहले भी पिता ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, तब माता के बोले जाने पर पिता ने फिर से माता कि पिटाई कि थी। पुत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था।