47 वर्षीय इस महिला के सिक्स पैक देखकर हैरान रह जाते हैं सब, बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी देती है ट्रेनिंग

47 वर्षीय इस महिला के सिक्स पैक देखकर हैरान रह जाते हैं सब, बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी देती है ट्रेनिंग

30 साल की उम्र में किया था बॉडीबिल्डर बनने का निर्णय

हर मनुष्य चाहता है की वह तंदूरस्त रहे और उसका शरीर सौष्ठव बना रहे। ढलती उम्र में स्वस्थ शरीर ही है जो मनुष्य को सबसे अधिक उपयोगी होता है। शरीर बनाने के लिए अधिकतर लोग जिम जाना पसंद करते है। जहां वह अपनी फिटनेस बना सकते है। हालांकि जिम में जाना भी खास तौर पर पुरुषों को ही अधिक अनुकूल होता है। अधिकतर पुरुष किसी भी तरह समय निकालकर जिम में चले जाते है, हालांकि यदि महिलाओं की बात करे तो वह मुश्किल से ही घर के बाहर निकल पाती है। 
घर के विभिन्न काम, रसोई, बच्चों की देखभाल जैसी ज़िम्मेदारी के बाद महिलाओं के लिए खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। हालांकि इसके बावजूद कई महिला घर की सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुये खुद को फिट रखती है। आज हम आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बताने जा रहे है, जिसने 47 साल की उम्र में ऐसी फिटनेस बनाई की हर कोई बस देखता ही रह गया। महिला के शरीर को देखने के बाद कोई यह अंदाज नहीं लगा सकता कि वह 47 साल कि है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा को साझा किया और बताया कि ऐसी फिटनेस हासिल करने के लिए उन्होंने कैसा डायट फॉलो किया था। जिस महिला कि हम बात कर रहे है उसका नाम है किरण डेंबला, जिन्होंने कई अभिनेत्रियों के फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी काम किया है।
किरण गृहिणी हैं। लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले फिटनेस सर्टिफिकेशन किया था और अब वे सर्टिफाइड फिटनेस कोच भी हैं जो ऑनलाइन और ऑफलाइन गाइडेंस भी देते हैं। संगीत के प्रति अपने जुनून के कारण किरण ने 42 साल की उम्र में एक पेशेवर डीजे कोर्स किया। उन्हें क्लब में एक पेशेवर डीजे के रूप में भी जाना जाता है। किरण आगे कहती हैं कि उन्हें पता था कि मसल्स बनाने के लिए महिलाओं को प्रोटीन फूड खाने की जरूरत होगी।
इसके लिए उन्होंने दिन में 5 बार खाना खाया और अपनी डाइट में प्रोटीन लिया। इनमें पनीर, चिकन, अंडे, मछली, बीन्स शामिल थे।आहार में हरी सब्जियां और साबुत अनाज भी शामिल थे। समय-समय पर उसका आहार बदलता रहता था। उन्हें बस इस बात का अच्छा अंदाजा था कि क्या खाना चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए और कितना। आज भी वह दिन में 1-2 घंटे एक्सरसाइज करते हैं और घर का सारा काम खुद करते हैं। जिससे वे दिन भर सक्रिय रहती हैं।

Tags: Bollywood